ASHWANI PANDEY ( ADVOCATE ) 30 Mar 2023 ग़ज़ल दुःखद मां और बहू 84281 0 Hindi :: हिंदी
माँ की दवाई का खर्चा, उसे मज़बूरी लगता है उसे सिगरेट का धुंआ, जरुरी लगता है || फिजूल में रबड़ता , दोस्तों के साथ इधर-उधर बगल के कमरे में, माँ से मिलना , मीलों की दुरी लगता है || वो घंटों लगा रहता है, फेसबुक पे अजनबियों से बतियाने में अब माँ का हाल जानना, पर उसे चोरी लगता है || खून की कमी से रोज मरती, बेबस लाचार माँ वो दोस्तों के लिए, शराब की बोतल, पूरी रखता है || वो बड़ी कार में घूमता है , लोग उसे रहीस कहते है पर बड़े मकान में , माँ के लिए जगह थोड़ी रखता है || माँ के चरण देखे , एक अरसा बीता उसका, अब उसे बीवी का दर, श्रद्धा सबुरी लगता है ||
1.MA (GEOGRAPHY) 2.UGC/NTA/NET (QUALIFIED) 3.UPSC/UPPCS (PREPRATION) 4.UPSC( INTERVIEW)2 TIMES ...