Adesh Kumar 18 Jan 2025 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत Gajal in hindi 39838 1 5 Hindi :: हिंदी
तुझे चाहा मैंने जितना, उसका हिसाब दे दे । खत प्यार से लिखा है, खत का जवाब दे दे ।। ------------------------------------------------------------------------------------------------------ ख्वाबों के आसमां में, तारे तो अनगिनत हैं तेरे दिल एक सितारा, मुझको जनाब दे दे खत प्यार से लिखा है,खत का जवाब दे दे ।। ------------------------------------------------------------------------------------------------------ गुलशन में गुल खिले हैं, कलियां भी अधखिली हैं कलियों से तोड़कर तू, मुझको गुलाब दे दे खत प्यार से लिखा है खत का जवाब दे दे ।। ------------------------------------------------------------------------------------------------------ होठों की रंगतों में, सागर सी एक झलक है सागर में डूबने का, मुझको खिताब दे दे खत प्यार से लिखा है खत का जवाब दे दे ।। ------------------------------------------------------------------------------------------------------ चाहत में हर जुबां पर, हो नाम तेरा मेरा तू नाम चांद रखले, मुझे आफताब दे दे ।। खत प्यार से लिखा है खत का जवाब दे दे ।। ------------------------------------------------------------------------------------------------------ तुझे चाहा मैंने जितना, उसका हिसाब दे दे । खत प्यार से लिखा है खत का जवाब दे दे ।। ------------------------------------------------------------------------------------------------------
1 year ago