ASHWANI PANDEY ( ADVOCATE ) 30 Mar 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत हम भी हो लेंगे 69593 0 Hindi :: हिंदी
करेंगे आप से हम बात लेकिन लब न खोलेंगे, सुनेंगे आप जो दिल से तो हम भी दिल से बोलेंगे, ये कैसे मान ले हम मे नही बाक़ी बचे हो तुम, बरामद तुम भी तुम होगे जहाँ खुद को टटोलेंगे, ये मत समझो तुम्हारे हिज्र मे हम जान दे देंगे, किसी के तुम हुये हो तो किसी के हम भी हो लेंगे, मुहब्बत के समन्दर मे अजूबे ये भी देखें है, उबर जायेंगे इसमे आप अगर खुद को डुबो लेंगे, किसी दिन दिल के दामन को जकड़ कर यों निचोड़ेंगे, मुहब्बत के लगे हैं दाग़ इसमे जितने दाग़ धो लेंगे, जुदाई मे तुम्हारी भर गयी है इस क़दर आखें ज़माने भर का रोना देखना हम खुद ही रो लेंगे, ज़मी के बिस्तरे पर आसमाँ की ओढ कर चादर, किसी दिन ज़िन्दगी से थक के गहरी नोंद सो लेंगे!
1.MA (GEOGRAPHY) 2.UGC/NTA/NET (QUALIFIED) 3.UPSC/UPPCS (PREPRATION) 4.UPSC( INTERVIEW)2 TIMES ...