Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

लक्ष्मी का रूप हैं नारी

Chanchal chauhan 20 Dec 2023 कविताएँ दुःखद एक नारी का जीवन 22220 0 Hindi :: हिंदी

स्त्री तेरी कहानी बड़ी पुरानी,
काम काज घर वार में सिमटने वाली,
पढ़ लिखकर भी घर में रहने वाली,
आगे बाहर ना निकलने वाली,
घर परिवार की सेवा करने वाली,
ऊपर से दस ताने सुनने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
लाड़ली रही पीहर में,
ससुराल में तिरस्कार सहने वाली,

सबका ख्याल रखने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
सबको परोसें पहले खाना,
बाद में खुद खाने वाली,
फिर की कई बातें सुनने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
सबका करें मान,
सबसे करें प्यार,
फिर भी कमियां तुझमें निकलने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
करले खूब सेवा,
खूब दबाले पैर,
भली फिर भी ना बनने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
जमाना ना दे साथ,
घर वालों से भी ना करें आश,
कभी पति भी ना पकड़े हाथ,
स्त्री तेरी कहानी,
जीवन करें अपर्ण,
करें दूसरों के लिए समर्पण,
दूसरों ना कोई समझने वाला,
स्त्री तेरी कहानी।
जीती दूसरों के लिए,
पहले पति दूजे बच्चों के लिए,
वो ही उसका संसार,
स्त्री तेरी कहानी।
सबके पूंछे आंशू,
खुद छिपकर रोने वाली,
सबको हंसाने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
दिये जाते हैं ताने,
कुछ नहीं आता,
मां ने तेरी कुछ नहीं सीखाया,
स्त्री तेरी कहानी।
दलदल झील सी हैं जिंदगी,
समुद्र का खारा पानी,
बिखरे माला के मोती,
स्त्री तेरी कहानी।
कभी धूप कभी छांव,
कभी उजाला कभी अंधेरा,
कभी डूबती किरण की निशानी,
स्त्री तेरी कहानी।
अनजान राह ,
कठिन रास्ता,
टेढ़ी-मेढ़ी डगर,
स्त्री तेरी कहानी।
सबकी जिंदगी में रंग भरने वाली,
खुद की जिंदगी फीकी,
दूसरों को सांवरने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
ना मायका अपना,
ना ससुराल अपना,
कोई घर नहीं हैं तेरा,
स्त्री तेरी कहानी।
टूटे खुद के सपने,
दूसरों के सपने बुनने वाली,
एक डोर में जोड़ने वाली,
स्त्री तेरी कहानी।
ममता की देवी,
दया का भण्डार,
हृदय भरा प्रेम से,
ऐसी हैं तेरी जिंदगानी,
स्त्री तेरी कहानी।
सहती हैं सब गम,
हंसती हैं सबके सामने,
नहीं कराती हैं एहसास अपने दुःख का,
स्त्री तेरी कहानी।
तू महान् हैं नारी,
तू दुर्गा, लक्ष्मी का रूप हैं नारी,
तू जग को चलाने वाली,
तू श्रेष्ठ हैं नारी।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: