Rajendra Kumar Maurya 30 Mar 2023 कविताएँ बाल-साहित्य रिमझिम- रिमझिम बरसा पानी 100058 0 Hindi :: हिंदी
रिमझिम- रिमझिम बरसा पानी,
बच्चों में जागी सैतानी |
दौड़- दौड़ कर खूब नहाते,
जोर- जोर से गाना गाते |
माँ ने देख डाट लगाया,
फिर अपने पास मुझे बुलाया|
माँ ने फायदे की कही एक बात,
गन्दे पानी से फोड़े फुन्शी होती हैं तात |
यह सब मेरे समझ में आया,
मैंने भी औरों को समझाया |
राजेन्द्र कुमार मौर्य