Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

वीर ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान

virendra kumar dewangan 30 Mar 2023 आलेख अन्य Bravary award 115293 0 Hindi :: हिंदी

बालाकोट एयरस्ट्राइक के पश्चात् पाकिस्तान के दुस्साहस पर जवाबी कार्रवाई करनेवाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को 2020 का वीरचक्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के करकमलों से 22 नवंबर 2021 को प्रदान किया गया।
	जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआपीएफ के सैन्यवाहन पर पाक प्रायोजित जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती आतंकी ने कार से आईडी विस्फोट कर 40 जवानों को शहीद कर दिया था।
	इस दिल दहलानेवाली और भारतीय अस्मिता को चुनौती देनेवाली घटना के 12 दिन बाद अर्थात् 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने लाइन आफ कंट्रोल से 80 किलोमीटर अंदर दाखिल होकर पाकिस्तान स्थित उक्त आतंकी संगठन के सबसे बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया।
	कहा जाता है कि भारत के इस साहसिक सैन्य कार्रवाई से पाक में पाले-पोसे जानेवाले करीब 350 उग्रवादियों को मौत के घाट उतारकर उन्हें जहन्नुम पहुंचा दिया गया था, लेकिन एक भी भारतीय जांबाजों की क्षति नहीं हुई।
	इस साहसिक आपरेशन से जहां पाकिस्तानी हुक्मरान, आईएसआई व आतंकीजन तिलमिला उठे, वहीं उसके सेनाप्रमुख व रक्षामंत्री के हाथ-पांव कांपने लगे कि भारतीय दुस्साहस का कैसा जवाब दिया जाए कि विश्व-समुदाय के सामने मुंह दिखाने के काबिल रहा जाए?
	सो, पाकिस्तान ने आननफानन में अपने लड़ाकू विमान एफ-16 को भारतीय सीमा पर प्रवेश की अनुमति दे दी। 
इसी को देखकर वीर गु्रप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को हवा में मार गिराया और बाकी को देश की सीमा से बाहर खदेड़ दिया।
				--00--
अनुरोध है कि लेखक के द्वारा वृहद पाकेट नावेल ‘पंचायत’ लिखा जा रहा है, जिसको गूगल क्रोम, प्ले स्टोर के माध्यम से  writer.pocketnovel.com पर  ‘‘पंचायत, veerendra kumar dewangan से सर्च कर और पाकेट नावेल के चेप्टरों को प्रतिदिन पढ़कर उपन्यास का आनंद उठाया जा सकता है तथा लाईक, कमेंट व शेयर किया जा सकता है। आपकी प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

छेड़ते हुए लड़के ने लड़की से कहा- तुम कितनी सुन्दर हो तुम्हारी आँखे तो ऐसी हैं जैसे समुन्दर हो तम्हारे होठ लाल ऐसे हैं जैसे चुकन्दर ह� read more >>
हमारे देश में बहुत से महापुरुष हुए, बहुत से नेता हुए जिन्होने देश के लिये अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये, सिर्फ देश की एकता व अखण्डता क� read more >>
किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: