Ajay kumar suraj 23 Apr 2025 आलेख दुःखद #विश्व_पृथ्वी_दिवस पर #पर्यावरण_और_राजनीति पर #स्लोगन 16671 0 Hindi :: हिंदी
"धरती रो रही है, पर नेता सो रहे हैं,
विकास के नाम पर जंगल खो रहे हैं।"
"पेड़ अगर सांस हैं,
तो क्यों हो रही इनकी हत्या राजनीति की आड़ में?"
"जीवन की गारंटी चाहिए?
तो पेड़ों की सुरक्षा अनिवार्य है!"
"हरियाली मत बेचो,
वोट की राजनीति में पेड़ मत काटो!"
"पृथ्वी माँ को दर्द हो रहा है,
और हम चुनावी वादों में उलझे हैं!"
"राजनीति को हरा बनाओ,
धरती को फिर से जीने लायक बनाओ।"
"ना हवा बचेगी, ना पानी,
अगर नीतियाँ होंगी सिर्फ निजी कहानी।"
"हर सरकार का एजेंडा हो पर्यावरण,
वरना विकास सिर्फ विनाश बन जाएगा।"
"वृक्ष नहीं तो स्वास नहीं,
फिर किससे करोगे तुम विकास की बात सही?"
"पर्यावरण की रक्षा ही असली राष्ट्र रक्षा है!"
अजय कुमार 'सूरज'