Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

संतुष्टि की असली कीमत: श्रुति और गीता की कहानी

Disha Shah 16 Jun 2025 आलेख समाजिक 18607 0 Hindi :: हिंदी

यह कहानी दो लड़कियों की है—श्रुति और गीता—  दोनों एक ही सामाजिक परिवेश में पली-बढ़ी हैं, लेकिन उनके स्वभाव और सोचने के तरीके में जमीन-आसमान का फर्क है।

श्रुति एक ऐसी लड़की  है जो खुद को सबसे ऊपर समझती है। उसके पास सब कुछ है—धन, वस्त्र, आभूषण और सामाजिक प्रतिष्ठा। फिर भी, उसके भीतर एक गहराई से उपजी असंतोष की भावना है। वह कभी संतुष्ट नहीं होती, क्योंकि उसकी नज़रें हमेशा दूसरों की सफलता और सुख पर टिकी रहती हैं। 
जब कोई और आगे बढ़ता है या कुछ अच्छा पाता है, तो श्रुति के भीतर ईर्ष्या की लहर दौड़ जाती है।

एक दिन श्रुति, गीता के पास आती है और कहती है, “ये कंगन मेरे हैं।” बिना किसी बहस के, गीता शांति से अपने कंगन उसे सौंप देती है। श्रुति को संतोष नहीं होता। वह आगे कहती है, “और भी होंगे तुम्हारे पास!” अब गीता श्रुति की चालाकी और स्वभाव को पहचान जाती है। वह मुस्कुराकर उत्तर देती है, “अब मेरे पास ऐसा कोई कंगन नहीं है।”

 श्रुति  का भाई   शिवम्   सैंडविच गीता को देता है। गीता खुशी-खुशी उस एक सैंडविच में भी संतुष्ट हो जाती है।
 और आश्चर्य की बात यह है कि उसके बाद उसे प्राकृतिक रूप से  एक और भोजन—बड़ा पाव—भी मिल जाता है ।
वो भी श्रुति का भाई ही देता है उससे ।
 यह दृश्य इस बात को गहराई से उजागर करता है कि जो व्यक्ति अपने पास मौजूद चीज़ों में संतुष्ट रहना जानता है, उसे जीवन और प्रकृति स्वयं ही और अधिक देने लगते हैं।

श्रुति को चाहे जितना भी दिया जाए, वह कभी संतुष्ट नहीं हो सकती, क्योंकि उसके भीतर लालच और तृष्णा है। ये दो भावनाएं कभी किसी को सच्चा सुख नहीं दे सकतीं। उसके लिए हर वस्तु एक प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है—“दूसरे के पास जो है, वह मुझे भी चाहिए”—इस सोच के साथ वह खुद को और अपने आसपास के लोगों को भी दुखी करती है।

वहीं दूसरी ओर, गीता जैसी लड़की, जो अपने पास की छोटी से छोटी चीज़ में भी संतोष पाती है, असल में जीवन की सच्ची विजेता है। उसकी शांति, संतुलित सोच और सरलता ही उसे जीवन के हर क्षेत्र में सुखी बनाती है। गीता जानती है कि संतुष्टि कोई बाहरी वस्तु नहीं है, वह हमारे अंदर से उत्पन्न होती है।

सीख क्या है?
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में संतुष्टि बेहद जरूरी है। जब हम अपने पास की चीज़ों में ही खुश रहना सीख लेते हैं, तब जीवन सहज, शांत और सुखद बन जाता है। ईर्ष्या, लालच और दूसरों की नकल करने की प्रवृत्ति हमें कभी भी असली खुशी नहीं दे सकती। बल्कि यह हमें और भीतर से खोखला करती जाती है।

श्रुति और गीता की यह कहानी केवल दो लड़कियों की नहीं, बल्कि हमारे समाज में मौजूद दो प्रकार के मानसिक स्वभावों की प्रतीक है। हमें तय करना है कि हम श्रुति की तरह जीवनभर असंतोष और जलन में जीना चाहते हैं या गीता की तरह सरलता और संतोष में।

निष्कर्ष
सुख की चाबी बाहर नहीं, भीतर है। संतोष एक आभूषण है जो हर इंसान को खुद पहनना पड़ता है। जब हम संतुष्ट रहना सीखते हैं, तो कुदरत भी हमारी झोली भरने लगती है—ठीक वैसे ही जैसे गीता को एक सैंडविच के बाद बड़ा पाव मिला।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

छेड़ते हुए लड़के ने लड़की से कहा- तुम कितनी सुन्दर हो तुम्हारी आँखे तो ऐसी हैं जैसे समुन्दर हो तम्हारे होठ लाल ऐसे हैं जैसे चुकन्दर ह� read more >>
हमारे देश में बहुत से महापुरुष हुए, बहुत से नेता हुए जिन्होने देश के लिये अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये, सिर्फ देश की एकता व अखण्डता क� read more >>
किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: