Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

शक्तिशाली होने का महत्व

Poonam Mishra 30 Mar 2023 आलेख धार्मिक शक्ति से संपन्न होने पर आप इसका उपयोग कब कहां और कैसे करें इसी पर एक विचार 29928 0 Hindi :: हिंदी

प्राचीन काल से ही संसार में शक्ति को महत्वपूर्ण स्थान मिला है,,|
 यद्यपि शक्तिशाली होने का यह कदापि अर्थ नहीं है कि आप किसी को प्रताड़ित करें |
यदि आप सक्षम है शक्तिशाली है तो आप अपने से असक्षम और दुर्बल लोगों को प्रताड़ित  ना करें,,|
 यह कभी भी नहीं करना चाहिए वास्तव में शक्ति संपन्न होने से हम एक प्रकार से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं |
समाज में संतुलन का होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इसमें अच्छे और बुरे दोनों प्रकार की शक्तियां निवास करती हैं अच्छे लोग जहां हमें एक सही मार्ग दिखाते हैं वही आसुरी शक्तियां हमें अपने मार्ग से विचलित कर देती हैं |
और मार्ग में अनेक प्रकार की बाधाएं उत्पन्न करने लगती है इन्हीं बुरी शक्तियों से  बचाव हेतु हमें  शक्ति की आवश्यकता होती है |
ताकि हम अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सके |
राष्ट्रकवि दिनकर ने भी कहा है" ,,,,.,शस्त्र नहीं होते वहां शास्त्र भी रोते हैं ,_
ऋषियों को भी सिद्धि तभी प्राप्त होती है जब भगवान राम स्वयं धनुष लेकर खड़े होते हैं ..,।ः,,,
शक्ति विहीन और निर्बल व्यक्ति को समाज में कोई उचित स्थान नहीं मिलता |
ऐसा व्यक्ति समाज में कायर की श्रेणी में गिना जाता है|
 ऐसा नहीं है कि जीवन में शक्ति के बल पर ही आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं|
 प्रेम से भी अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है |
परंतु जहां प्रेम से भी कार्य ना हो पा रहा हो तब वहां शक्ति की आवश्यकता महसूस होती है|
 जैसे भगवान श्रीराम ने समुद्र से 3 दिन तक अनुनय विनय किया कि आप हमें रास्ता दें परंतु समुद्र पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा और वह भगवान राम को मार्ग देने के लिए तैयार नहीं हुए तब भगवान राम ने वापस शक्ति का सहारा लिया उसके पश्चात ही समुद्र मार्ग देने को तैयार हुए |
जहां प्रेम से कार्य नहीं होता है वहीं पर शक्ति की आवश्यकता महसूस होती है|
 अतः भविष्य में आने वाले संकटों से बचाव के लिए हमें शक्ति का संचय करने की दिशा में अवश्य प्रयास करना चाहिए|
 साथ ही हमें यह याद रखना चाहिए इसका उपयोग अपने से कमजोर और दुर्बल लोगों पर नहीं करना चाहिए शक्तिशाली व्यक्ति को यह सदैव ध्यान रखना चाहिए 
अगर आपको मेरा यह लेख शक्ति के महत्व पर एक विचार पसंद आया हो तो कृपया इस पर अपने विचार भी व्यक्त करें
 धन्यवाद
 पूनम मिश्रा

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: