Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जीवन में सफल होने के लिए क्या करे

रघुवीर सिंह पंवार 13 Jun 2024 आलेख समाजिक सफलता का कद आपकी सोच पर निर्भर करता है। आपकी सोच तय करती है। हर सुबह हमारा नया जन्म होता है। आज हम क्या करे ? 3587 0 Hindi :: हिंदी

सफलता का कद आपकी सोच पर निर्भर करता है। आपकी सोच तय करती है। हर सुबह हमारा नया जन्म होता है। आज हम क्या करे ? बस यही मायना रखता है।
उम्मीद न छोड़ें सफलता अवश्य मिलेगी। बड़ा संघर्ष ही स्थाई सफलता का इतिहास रचता है। जिस व्यक्ति से जीवन मे कोई गलती या नहीं हुई, वास्तव में उसने कुछ नया करने की कोशिश ही नही की। अगर आप असफल होंगे तो शायद सिर्फ निराश होंगे- लेकिन आप प्रयास. नही करेगें तो गुनहगार होगें। एक सफल व्यक्ति वही है जो औरों के द्वारा अपने ऊपर फेंकी हुई ईंट से एक मजबूत नींव बना सके चाहे फिर परिस्थितियां कैसी भी  हो ? जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तो हम पाते है की हमारे भीतर साहस और लचीलापन मौजूद है। जिसकी हमें स्वयं जानकारी नहीं थी। और यह तभी सामने आता है। जब हम असफल होते हे। जरूरत है कि इसे तलासे और जीवन में सफल बने। जीवन मे हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को खुद पर हावी नही होने देना चाहिए।
अगर आपको लगता है कि आप बिल्कुल अकेले है , तो सबसे पहले आसमान की और देखे पूरा ब्रह्माण्ड आपका साथ देने के लिए तैयार है। मगर इसके लिए आपको आवश्यकता है. तो सिर्फ कठिन परिश्रम की सुख और दुख दोनों ही अच्छे शिक्षक है- क्योंकि दोनों ही अपनी स्थितियों में कुछ न कुछ सिखाते जरूर है।
हम अपने जीवन में अपने अपने कार्य क्षेत्र में सफल होना चाहते है, सभी इसके लिए जी तोड़ कर कठिन कार्य (WORK) भी करते है |. हमारे सामने यह सवाल जीवन (LIFE) मे (SUCCESS) होने के क्या उपाय है? सफलता  के मंत्र क्या है ? और कैसे आगे बढ़े ?
 
सफल होने के तरीके
 
हमेशा नया सोचें । अपने कार्य करने के तरीके को बेहतर करे. जब आपके सामने (DIFFICULT ) कठिन परिस्थितियाँ आये तब आप उसमें केवल सफल होने की ही बात को सोचे असफलता के बारे में चिन्तन करने से आपका मन ऐसे विचार सोचता है, जिन से केवल आपकी  ( LIFE ) जीवन में असफलता ही हाथ लगती है |. अपने आपको सिखाने का जिम्मा सिर्फ आपका ही है, दूसरा व्यक्ति आपको नहीं बताएगा की क्या और कैसे करना है ? अपने आप पे भरोसा रखे सफल होने के लिए अपने आप पे भरोसा रखें नकारात्मक एवं दोगले लोगो से दूर रहे . नही तो वे नकारात्मक (NEGATIVE) सोच से आपके POSITIVE MIND) 'सकारात्मक मन को विचलित कर देंगे जिसका खामियाजा हमको भुगतना पड़ेगा।
संसार में मौत को छोड़कर हर वस्तु , कार्य , परिस्थिति पर सफलता प्राप्त की जा सकती है हमारे मन के शब्दकोश में हम इस 
क्षेत्र में सफल नहीं होंगे ये शब्द नहीं होना चाहिए  |कभी भी सफलता को अपने दिमाग में हावी न होने दो. अपनी सफलता पर कभी घमंड मत करो। तथा असफलता को दिल से मत लगाओ. असफलता  से सिखो हमने सफल न होने में कहाँ चूक की और फिर प्रयास करो सफलता   मिलेगी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन अपने जीवन में कितनी बार असफल हुए कई कठिन चुनौतियों का सामना किया लेकीन अपने लक्ष्य से हटे नहीं. उन्होंने हार नहीं मानी और एक दिन अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए। प्रतिदिन अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करते रहे।" इसी में आपकी
सफलता का गुड़ रहस्य छिपा है, एक छोटी सी चींटी पहाड़ चढ़ जाती है , पक्षी एक-एक तिनके से अपना घोंसला.. बना लेते है हम तो इंसान है. हमारे पास साधन है। हम क्यो नही सफल हो सकते : अपने लक्ष्य को साफ़ करें, उस पर काम करें, समर्थ लोगों के साथ संबंध बनाएं, और सक्रिय रूप से सीखते रहें। धैर्य, प्रतिबद्धता, और संघर्ष के माध्यम से, आप अपनी ख्वाहिशों को पूरा कर सकते हैं।    (रघुवीर सिंह पंवार }

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: