Archana Singh 19 Aug 2024 आलेख समाजिक अनमोल गिफ्ट 26847 0 Hindi :: हिंदी
नमस्ते दोस्तों 🙏🏻🙏🏻 दोस्तों ! ऐसा तो आप भी मानते हैं कि रक्षाबंधन बहुत अनमोल है ; यानी इसका कोई मोल नहीं है ।फिर क्यों आप कुछ पैसे या गिफ्ट देकर इसका मोल चुकाते हैं ....? मैंने कई लोगों से सुना है कि "अगर राखी बंधवाने के बाद भाई कुछ गिफ्ट्स या पैसे नहीं दिए तो , उस पर क़र्ज़ चढ़ता है । ऐसी छोटी सोच वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को दूर से ही मेरा सलाम ..... क्योंकि राखी क़र्ज़ नहीं फ़र्ज़ निभाने का त्यौहार है । अगर इससे किसी भाई के ऊपर क़र्ज़ चढ़ता है तो बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए राखी बांधना ही बंद कर देगी,,,, इसलिए अगर कोई भाई अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहता है या बहनें अपने भाईयों से गिफ्ट लेना चाहती है तो आज के दिन यही प्राण कीजिए कि किसी भी बहन की अस्मिता पर कोई आंच ना आए । आज के परिवेश में इससे अनमोल गिफ्ट किसी बहन को कोई भाई नहीं दे सकता है । आज हर बहन की यही एक मांग है । धन्यवाद दोस्तों 🙏🏻🙏🏻💐💐