Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आदर्श सोसायटी घोटाला घटनाक्रम

virendra kumar dewangan 30 Mar 2023 आलेख राजनितिक Curruption 85740 0 Hindi :: हिंदी

आदर्श सोसाइटी घोटाला राजनेताओं, सरकारी अधिकारियों व सेना अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा था। इसकी जांच के दौरान अनेक अधिकारियों को अपना पद खोना पड़ा। 
अवैध रूप से बनाये गये इस बहुमंजिला इमारत में नेताओं और उनके रिश्तेदारों के अपार्टमेंट थे। जिन अधिकारियों के पास ये फाइलें गईं, उन्होंने इसे आगे बढ़ाने के पहले अपने लिए फ्लैट का जुगाड़ कर लिया। 
विदित हो कि नवंबर 2010 में आदर्श सोसाइटी घोटाला सामने आने पर इसकी सीबीआई जांच शुरू की गई। 
29 जनवरी 2011 को सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित 14 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार विरोधी कानून) के तहत मामला दर्ज किया। 
4 जुलाई 2012 को सीबीआई की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया। 
दिसंबर 2013 में महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल के शंकरनारायणन ने अशोक चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। 
जनवरी 2014 में सत्र न्यायालय ने सीबीआई के अनुरोध पर आरोपी के रूप में अशोक चव्हाण का नाम मुकदमें से नाम हटाने में असहमति व्यक्त किया। 
मार्च 2015 में बाम्बे हाईकोर्ट ने मुकदमे से नाम हटाने का अनुरोध करनेवाली अशोक चव्हाण की याचिका को ठुकरा दिया। 
अक्टूबर 2015 में सीबीआई ने चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी हासिल करने के ध्येय से राज्यपाल विद्यासागर राय को सबूत सौंपे।
 फरवरी 2016 में राज्यपाल राव ने अशोक चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति सीबीआई को दे दी। आशय यह कि पहले राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की अनुमति ही नहीं दी। बाद में दूसरे राज्यपाल ने दी, तो उसकी परिणति क्या हुई। देखिए।
राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ चव्हाण ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। 22 दिसंबर 2017 को हाईकोर्ट ने अशोक चव्हाण की याचिका स्वीकार कर ली और उनके खिलाफ मामला चलाने के राज्यपाल के आदेश को रद्द कर दिया।
					--00--
अनुरोध है कि लेखक के द्वारा वृहद पाकेट नावेल ‘पंचायत’ लिखा जा रहा है, जिसको गूगल क्रोम, प्ले स्टोर के माध्यम से writer.pocketnovel.com पर  ‘‘पंचायत, veerendra kumar dewangan से सर्च कर और पाकेट नावेल के चेप्टरों को प्रतिदिन पढ़कर उपन्यास का आनंद उठाया जा सकता है तथा लाईक, कमेंट व शेयर किया जा सकता है। आपकी प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: