Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सरस्वती वंदना

हुकम चन्द जैन 30 Mar 2023 कविताएँ धार्मिक सरस्वती वंदना 69363 1 5 Hindi :: हिंदी

मां शारदे ,
शत शत नमन करें 
हम सदा कर जोड़कर ,

शरण तेरी आ गए हम 
सब बंधनों को तोड़कर |

यह ह्रदय दीपक बने 
औ लौ बने मां भारती 
मसी घृत हो , कलम बाती 
हम उतारे आरती|
 ज्ञान की ज्योति जगा दे ,
हे तरण मां तारिणी,
 वीणा पाणी इन स्वरों से 
जगत में हो जागृति |
अर्चना तेरी करें हम
 ह्रदय मानस जोड़कर ,
शरण तेरी आ गए ,
सब बंधनों को तोड़कर|| मां शारदे...

वंदना में अंजुली भर 
श्रद्धा सुमन हम लाए हैं 
भावनाओ की गागर भर के 
साथ अपने लाए हैं |
शब्दों को इनको रूप दो ,
वाणी में मेरे सत्य हो ,
लेखनी से मेरी तो
 इस विश्व का कल्याण हो |
भ्रष्ट हो अगर पथ से,
 रोकना मां टोक कर ,
शरण तेरी आ गए
सब बंधनों को तोड़कर|| मां शारदे...

अर्चना तेरी करे जो ,
वह अजर तो हो गया,
 यह धरा आकाश जब तक 
वह अमर तो हो गया |
वाल्मिक से आज तक 
देख लो तेरी छवि,
 लेखनी ले छा गए,
 आकाश में बनकर रवि |
लेखनी में प्राण दे मां 
आशीष की मसी घोलकर ,
शरण तेरी आ गए 
सब बंधनों को तोड़कर|| मां शारदे...

मां भारती इस लेखनी से ,
देश का गौरव रचूं,
 जो सो रहे उनको जगाऊं ,
जागृति पौरूष भरूं|
 अलगाववादी, स्वार्थ सिद्धक
देश द्रोही, अनाचारी,
 खून से नहलाए जो 
मौलवी पंडे पुजारी ,
तोड़ते हैं जो भी,
 इस देश के विश्वास को 
उनके लिए यह लेखनी 
सिद्ध तो तलवार हो ,
खून से अपने लिखूं
 इतिहास सबको जोड़ कर 
शरण तेरी आ गए सब बंधनों को तोड़कर|| मां शारदे....

Comments & Reviews

Baba ji dikoli
Baba ji dikoli Nice

3 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: