Achal kumar singh 30 Mar 2023 शायरी प्यार-महोब्बत #heartbreak pyar ki shayari मुक्तक 50619 0 Hindi :: हिंदी
उम्र भर जो किया है तुम्हारे बिना ।
क्या वो तुमसे हुआ है हमारे बिना ।।
तुम भले हो गए हो किसी और के ।
कोई तनहा जीया है तुम्हारे बिना ।।
हां मैं कुछ भी नहीं हूं तुम्हारे बिना ।
पछ इक भी नहीं हूं तुम्हारे बिना ।।
आधे जीवन का अपने अरध सत्य हूं ।
पूरा सच भी नहीं हूं तुम्हारे बिना ।।
🙏 अचल कुमार सिंह 🙏