Mithun anuragi 30 Mar 2023 शायरी प्यार-महोब्बत MITHUN ANURAGI,TOOTE DIL KO SUKOON DENE BALI SHAYARI , DARD BHARI SHAYARI ,POETRY,NEW SHAYARI ,LOVE SHAYARI,HINDI SHAYARI, BREAKUP SHAYARI ,LOVE POETRY,HINDI POETRY BROKEN HEART POETRY, 154875 0 Hindi :: हिंदी
मुस्कान मुझे तेरी गुलाब से प्यारी लगती है ,
सूरत मुझे तेरी चाँद से प्यारी लगती है |
क्यों पूछती हो कितना प्यार करते हो ,
साडी दुनियां से तू प्यारी लगती है ||
कोई खुश है मेरे वगैर ,हम उनके लिए बदनाम हुए हैं
मैंने सिर्फ उन्हें चाहा ,उनके इश्क तमाम हुए हैं |
हम ना बदले कभी , बो गैर सरेआम हुए हैं
ये इश्क का बाजार है यारों ,जहाँ मिथुन नीलाम हुए हैं ||
नजदीकी इतनी है कि बो गली में रहते हैं ,
लेकिन उनका देखना तक नसीब नहीं होता |
वहां तरसते हैं बो मेरे लिए ,
उनका भी मिलना मुझे नसीब नहीं होता |
हे खुदा बहुत शिकायतें हैं तुझसे ,
क्यों एसा प्यार दिया जो नसीब नहीं होता ||
नारजगी तेरे चेहरे पर अच्छी नहीं लगती ,
तू नाराज हुआ ना कर |
तुझे देखे बिना चैन नहीं आता मुझे ,
तू नजरों से मेरी दूर हुआ न कर ||
थक गया हूँ याद करते करते उन्हें ,
हे दिल उन्हें याद न कर |
मंजिल तेरी मौत ही है चल ,
अब तू उनका इन्तजार न कर ||
बो कसम देते रहे कि गैर हो तो न जाओगे ,
सिखा के इश्क मुझे भूल तो न जाओगे |
हम वफ़ा करते रहे बो दगा देते रहे ,
जहर खिलाके पूछा उसने की मर तो ना जाओगे ||
बो सूरत से मासूम थे ,पता न था कि छुपे राज निकलेंगे
जो जान कहते थे प्यार से ,जहर की आवाज निकलेंगे |
हम इश्क जताते रहे वेपनाह उनसे ,
कभी सोचा न था कि बो धोखेवाज निकलेंगे ||
तुझे दिल में बसाया था ,बता कैसे भुलाया जाएगा
जो साथ खीची थी तस्वीर तेरे, उसे कैसे मिटाया जाएगा |
जो संभाल कर रखे थे ख़त मैंने, उन्हें कैसे जलाया जाएगा |
मुझे याद तेरी आएगी , बता खुद को कैसे संभाला जाएगा ||
तू सामने है मेरे ,फिर दूर होने का अहसास क्यों है |
हर रोज देखता हूँ तुझे, फिर आँखों में प्यास क्यों है |
मुझे पता है तू मेरी है , फिर मन उदास क्यों है||
मैं तेरा हूँ दुनियां को बताती क्यों नहीं ,
प्यार करती है फिर जताती क्यों नहीं |
मन बहुत अकेला है इसे समझती क्यों नहीं ,
गर मैं धड़कन हूँ तेरी तो दिल मैं बसाती क्यों नहीं ||
WRITTEN BY
SHAYAR MITHUN ANURAGI