Mithun anuragi 07 Feb 2025 शायरी प्यार-महोब्बत Love shayari, romantic shayari, Hindi shayari, love shayari in Hindi, shayari hindi love, shayari girlfriend shayari, Mithun Anuragi, mithun Anuragi ki shayari, valentine's day shayari, 14 February shayari 42435 0 Hindi :: हिंदी
नशीली आंखों में काजल लगा के आए हो,
लगता है सारा शहर पागल बना के आए हो।।
पांव में पायल न डाली होती तो बेहतर होता,
क्यों हर दिल में चाहत जगा के आए हो।
मुस्कान तेरी गुलाब से प्यारी लगती है,
सूरत तेरी चांद से प्यारी लगती है ।
क्यों पूछती कितना प्यार करते हो ,
सारी दुनियां से तू प्यारी लगती है।।
इतना खूबसूरत चेहरा कहीं तुम्हारा तो नहीं,
इतनी गहरी आंखे समुद्र का किनारा तो नहीं।
ये शहर में उजाला उजाला सा क्यों है,
तुमने अपने चेहरे से घूंघट उघारा तो नहीं।
गुलाब लाऊं या सितारे तोड़ लाऊं,
कहो तो सावन से बहारें निचोड़ लाऊं।
तुम्हे पसंद क्या क्या है बताओ मुझे,
अंगूठी लाऊं या पायल जोड़ लाऊं।।
तुम्हे मोहब्बत में खुदा कहेंगे हम,
तुम जो बिछड़े जहां जुदा कहेंगे हम।
जिएंगे जिंदगी तो तेरे साथ रहेंगे,
गैरों के साथ सब अलविदा कहेंगे हम।।
बिछड़ कर जीना हमसे गवारा नहीं,
तुम ना मिले तो कोई हमारा नहीं।
तुम्हारी आंखों में डूब सकते है ,
इससे गहरा कोई किनारा नहीं।।
गुलाब महक रहा है,तुमने कलियों को छुआ होगा।
शराब नशीली है, जाम तुमने होठों से पिया होगा।
ये चांद इतना खूबसूरत कतई न होता सनम मेरे,
कभी न कभी तुमसे सामना हुआ होगा।।
एक दिल है तुम्हारा मेरा कर दो,
बुझा दो बत्तियां अंधेरा कर दो।
प्यास जगा के क्यों दूर होते हो,
लग जाओ गले से और सवेरा कर दो।।
Written by
Mithun Anuragi
Search on google
Mithunanuragi.blogspot.com