Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

नारी नही नारायणी है

Ajay Kumar Suraj 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत नारी नही नारायणी है nari nahi narayani hai 80114 0 Hindi :: हिंदी

नारी नही नारायणी है –नारायण की अर्धांगनी है।

हे नारी तेरे रूप अनेको,तू ही माई तू जग में अवतारी है।
कितनी करुणा कितनी ममता,सारा जीवन बलिहारी है।।
नर की बात करूं क्या नारायण को भी चलना सिखलाया है।
कान्हा को ले गोंद तुम्ही सोलह कलाओं में पूर्ण बनाया है।।
देव मनुज जब हार गए,बन दुर्गा तुम असुरो का उद्धार किया।
कितनी दयालू ममतामयी हो,अधम नीच को परम धाम दिया।।
कभी तपस्वनी कभी सिंहनी कभी गृहणी का सुंदर रूप लिया।
अन्नपूर्णा गृहस्वामिनी बन घर को धन धान्य से भरपूर किया ।।
भले कहीं हो जन्म तुम्हारा स्थान स्वर्ग से भी उत्तम हो जाता है।
महल में हो तो स्वाभिमान ले जन्म कोठे पर संगीत रचा जाता है।।
तुम सत्यनिष्ठ,तुम कर्तव्यनिष्ठ तुम ही हृदय की अतल गहराई हो।
इतनी करुणा इतनी विह्वलता हे स्त्री तुम आज क्यों मुरझाई हो।।
संसार तुम्ही से चलता है,जग तुममें ही बसता है,तुम ही तो माया हो।
जीव रहे अस्तित्व में अपने,जीवन को संरक्षण देने वाली काया हो।।
देवालय की हे देवी निकेतन की तुम अन्नपूर्णा स्मशान की हे काली।
तुमसे ही तो जग रोशन है, तेरे आत्म से फुट रही है सूरज से लाली।।।

अजय कुमार सूरज

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: