Rakshi 15 Feb 2025 कविताएँ समाजिक 30628 0 Hindi :: हिंदी
क्या है ये जिंदगी वाह क्या अंदाज़ है ये जिंदगी एक प्यारा सा ख्वाब है जिंदगी संवर जाए तो खूबसूरत है बिखर जाए तो मुसीबत है जिंदगी चढ़ जाए तो एक नशा है उतर जाए तो आब है जिंदगी उरूज़ पर हो तो सुरूर है ग़ुरूब पर हो तो बवाल है जिंदगी बन जाए तो एक तराना है बिगड़ जाए तो फ़साना है जिंदगी प्रेम हैं तो परवाज़ है अदावत है तो सवाल है जिंदगी बन जाए तो रूबाई है वरना फिर तबाही है जिंदगी रुखसार परवीन