AAIDAN GOYAL 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य Motivational 50468 0 Hindi :: हिंदी
ये रास्ते हैं कठिन तू चला चल रुक मत जाना मंजिल की तलाश में तू एक बार सही सोच ले क्या है तेरी मंजिल यह पता कर ये रास्ते हैं कठिन तू चला चल अड़ोस पड़ोस के लोग देंगे ताने तू यह ना कर तू वह ना कर बोलेंगे तुझे तू देख तेरी मंजिल की राह ये रास्ते हैं कठिन तू चला चल सर पर धूप हो या ठंड दरिया हो या समुद्र हो या सामने पहाड़ हो इन्हें देख कर घबराना नहीं यह रास्ते हैं कठिन तू चला चल मुश्किलें आएंगी अपनों की यादें सताएगी तू मंजिल के करीब होगा समस्या बढ़ जाएगी! इन मुश्किलों का सामना करके पा जाएगा एक दिन अपनी मंजिल को ये रास्ते हैं कठिन तू चला चल