Shreyansh kumar jain 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत 40000 50709 1 5 Hindi :: हिंदी
यादों वाली उन बातों को मैं कैसे समझ पाऊँगा, मुलाकातों के उन दिनों को क्या में ऐसे ही भुल जाऊँगा, जब आयेगा दिल में ख्याल उसका तो मैं उसे कैसे भूला पाऊँगा, उसकी छपी दिल में उस तस्वीर को में कैसे निकाल पाऊँगा ।। जब जब याद आएगी उसकी तो मैं फिर कही खो जाऊँगा, उसकी ही प्यारी सी मुलाकातों में फिर वही खो जाऊँगा, अपने को ही खुद समझा कर में उन यादों को झूठ बताऊँगा, यादों की इन बस्ती में फिर जल जाऊँगा ।। यादों में खायें सब कसमों को अब ना में याद कर पाऊँगा, उसकी दिल में बनी तस्वीर को में हमेशा के लिए मिटाऊँगा, मन को अपने वश में करके में उन यादों को भूल जाऊँगा, मुलाकातों के उन यादों में जाकर अब ना में उदास हो पाऊँगा ।।
3 years ago