Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

याद आते है दोस्त

ASHWANI PANDEY ( ADVOCATE ) 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक याद आते है दोस्त 56781 0 Hindi :: हिंदी

मै यादों का किस्सा खोलूं तो, 
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैँ. 
मै गुजरे पल को सोचूँ तो, 
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैँ. 

अब जाने कौन सी नगरी में,
आबाद हैं जाकर मुद्दत से. 
मै देर रात तक जागूं तो ,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैँ. 

कुछ बातें थीं फूलों जेसी, 
कुछ लहजे खुशबू जेसै थे, 
मै शहर ए चमन में टहलूं तो, 
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं। 

सबकी जिंदगी बदल गयी 
एक नए सिरे में ढल गयी 
कोई गर्लफ्रेंड मे बिज़ी है 
कोई बीवी के पीछे क्रेज़ी है। 

किसी को नौकरी से फुरसत नही
किसी को दोस्तो की जरुरत नही 
कोई पढने में डूबा है 
किसी की दो दो महबूबा है। 

सारे यार गुम हो गये है
"तू" से "तुम" और "आप" हो गये है
मै गुजरे पल को सोचूं तो, 
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं. 

धीरे धीरे उम्र कट जाती है
जीवन यादो की पुस्तक बन जाती है,
कभी किसी की याद बहुत तड़पाती है
और कभी यादो के सहारे जिन्दगी कट जाती है.. 
किनारी पे सागर के खजाने नहीं आते,
फिर जीवन में दोस्त पुराने नहीं आते,

जी लो इन पलों को हस के दोस्त, 
फिर लौट कर दोस्ती के जमाने नहीं आते!

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: