Ranjana sharma 22 Oct 2023 कविताएँ दुःखद बहुत दूर चले जाएंगे#Google# 112546 0 Hindi :: हिंदी
बहुत दूर चले जाएंगे
तेरी जिंदगी से
माना कि दर्द और
तकलीफ होगी जरूर
पर जाना भी है जरूर
सोचा ना था बिन तेरे जीना होगा
अश्कों के समंदर में खोना होगा
सपनों के बाहर भी एक दुनियां है
उस दुनियां में तुमसे बिछड़
कर जिन्दा रहना होगा
माना कि तड़प उठेगा दिल
जब तेरी याद आएगी
बेचैन मन में भी
हलचल सी मच जाएगी
तेरी एक झलक देखने के लिए ऐ आंखें तरस
तरस जाएगी पर तेरे खातिर ऐ जहर
भी मैं पी जाऊंगी
मैं तो तेरी ख्वाहिश थी उसे तो
टूटना ही होगा बंदिशों के जंजीरों में
अरमानों को जकड़ना ही होगा
क्या हुआ जुदा हो गए जो तुमसे
रब ने चाहा तो हमें
फिर दुबारा मिलना ही होगा
तीर बन गई हैं तेरी यादें, कांटों की तरह चुभने
लगी है ऐ लम्हें ,जब कोई शक्स बन जाए
जिंदगी ,तो भला कैसे कोई जिंदा रहें
जब तेरी आहट पाकर उठेगें कदम ,तो उसे
रोकना भी होगा ,तेरे बगैर कुछ नहीं
जिंदगी ,पर जिंदगी जीना तो होगा
धन्यवाद