Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

व्यथित मन

Rani Devi 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक सांची धूप 51462 0 Hindi :: हिंदी

                  व्यथित मन
मेरा यह व्यथित मन
ढूँढ रहा न जाने किसको
कभी लगता है पिंजरे में बंद
उस पंछी की तरह
न जाने खोए हुए अनजाने सपनों
 की तस्वीरें क्यों ढूँढ रहा  ? 

विचरता गया संसार की चकाचोंध में
स्वार्थी और आदर्शहीन दुनिया में
उलझता गया आखिरी छोर तक
न जाने आँधियारे की उदास संवेदना की
लालिमा को अब क्यों ढूँढ रहा  ? 

डूबता ही गया प्रेम के गहरे समुद्र में
न ही पाया किनारा, न थल की गहराई
मुझे तो इस व्याकुल मन की व्यथा न समझ आई
कभी ढूंढता बहारों को, कभी आँधियारों को
कभी उदय होता चमकीली किरणों संग
फिर सांझ की लालिमा से निराश होकर
 ढूँढ रहा भविष्य के उस तम अंतराल को   
        मेरा यह व्यथित मन   ! 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: