Km Shalini 28 Sep 2023 कविताएँ बाल-साहित्य #प्यारी सर्दी #ठंडी के दिन #खिली धूप 62021 0 Hindi :: हिंदी
सूर्य, दक्षिणायन हो गया है, बारिश का भी, दौर खत्म हो रहा है। फिर वही सर्दी भरे दिन, लौटने लगे हैं, नए फूलों के दिन,फिर से महकने लगे हैं। खिली खिली धूप, अब सुकून दे रही है, सुबह शाम ठंड, अब महसूस हो रही है। लौट ही आए हैं, आखिर वो दिन सर्दी के, अब खूब खेलेंगे, मालिक हम अपनी मर्जी के।।