Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

वो छोटा सा मेरा गाँव

Ujjwal Kumar 18 Dec 2025 कविताएँ बाल-साहित्य #wochhotasameraganw वो छोटा सा मेरा गाँव-2 #writerujjwal shrivastav 10041 0 Hindi :: हिंदी

*वो छोटा सा मेरा गाँव-2*

वो छोटा सा मेरा गाँव,
जहाँ भोर हमें जगाती थी,
चिड़ियों की मीठी आवाज़
मन को रोज़ सहलाती थी।

कच्ची पगडंडियों पर चलकर
खेतों तक हम जाया करते,
मिट्टी की सौंधी खुशबू को
जी भरकर अपनाया करते।

नदिया की ठंडी लहरों में
सावन संग भीग जाते थे,
बरगद की छाँव तले बैठ
घंटों गीत सुनाते थे।

दीपक की हल्की लौ में
रातें कितनी सुहाती थीं,
दादी की कहानियाँ भी
नींद मीठी करवाती थीं।

नगर की चकाचौंध ने हमको
दूर कहीं भटका डाला,
पैसे की इस भीड़तंत्र में
मन का कोना रह गया खाली।

ना खेतों की हरियाली है,
ना मेड़ों की मुस्कानें,
ना माटी के वो राग मिले,
ना प्रेम भरी पहचानें।

सोचता हूँ वापस जाऊँ
वहीं पुरानी राहों पर,
फिर जी लूँ वही सुकून
उन सादगी भरी चाहों पर।

वो छोटा सा मेरा गाँव
आज भी दिल को बुलाता है,
हर धड़कन की थरथराहट में
अपना नाम दोहराता है।

*युवा रचनाकार*
*उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव*

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: