Ranjana sharma 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य Google 61293 0 Hindi :: हिंदी
पापा घर की इमारत है, तो मां घर की नीव है। पापा हमें लाड करते हैं, तो मां हमारी देखभाल करती है। पापा हमें सही दिशा दिखाते हैं, तो मां हमें सही चीजों को परखने की समझ देती है। पापा हमारी बड़ी -बड़ी खुशियों को पूरा करते हैं,तो मां हमारी छोटी -छोटी खुशियों में शामिल होती है। पापा हमारी जरूरतों को पूरा करते हैं, तो मां हमारी इच्छाओं को पूरा करती है। पापा हमें आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं, तो मां हमें उस राह पर चलने की रास्ता बताती है। पापा हमारी हिम्मत और हौसला बढ़ाते हैं,तो मां हमारी उस हौसला को मजबूती प्रदान करती है। पापा अगर हमारे घर की पहचान है ,तो मां घर की रौनक है पापा से हमें पहचान मिलती हैं, जीने की,तो मां हमें ऊंगली पकड़कर चलना सिखाती है। पापा अगर हमारे भविष्य के लिए सोचते हैं, तो मां हरपल हमारे बारे में सोचती है। पापा अगर हमारे लिए जादू का पिटारा हैं, तो मां हमारे लिए जादुई शक्ति है। धन्यवाद।