Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

तू है पर ढूँढता नहीं अब मैं तुझे !

Manisha Singh 30 Mar 2023 कविताएँ धार्मिक Hindi, poetry, #Bhakti, status, kavita, #hindiwriting 50307 0 Hindi :: हिंदी

तू है पर अब ढूँढ़ता नहीं मैं तुझे,

मुझे पता है मेरे कदमो की तनिक भी आहट हुई 

तो भाग जायेगा तू फिर मुझसे दूर 

न जाने कौंन सी बात पर मेरी यूँ मुँह फुलाए बैठा है

माना अज्ञानी मैं, बिसरा बैठा था तुझे क्षण भर को 

पर क्षमा माँगता अब मैं तुझसे, करूँ प्रायश्चित सच्चे मन से

फिर मिल ही जायेगा तू मुझे  

है मुझे मेरी भक्ति की शक्ति का विश्वास के, 

पीछा तेरा करते करते, फंस जाऊंगा एक दिन जब मैं, 

चक्रव्यूह में इस मायावी संसार के

निकालेगा जो बाहर मुझे, मुझे पता है !

वो हाथ तेरा ही होगा, इसीलिए हे- ईश्वर ! 

अब ढूँढ़ता नहीं मैं तुझे | | 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: