Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #तीरगी 62830 0 Hindi :: हिंदी
तीरगी मुबारक हमको !
तुम्हे रोशनी मुबारक !!
शोहरते मुबारक तुमको !
हमे ठोकरे मुबारक !!
तीरगी मुबारक हमको !
तुम्हे रोशनी मुबारक !!
रोशनी से अब डरने लगा हूँ !
तीरगी में अब रहने लगा हूँ !!
ठोकरो में अब जीने लगा हूँ !
जख्मों को अश्को से सीने लगा हूँ !!
अश्क मुबारक हमको !
तुम्हे महफिलें मुबारक !!
तीरगी मुबारक हमको !
तुम्हे रोशनी मुबारक !!
बेवफा तुझको हम कैसे कहते !
रूस्वाई तेरी हम कैसे सहते !!
मर कर भी न सुकून से रहते !
जीते जी हम कैसे जीते !!
ईद मुबारक तुमको !
हमे कुर्बानीयाँ मुबारक !!
तीरगी मुबारक हमको !
तुम्हे रोशनी मुबारक !!
विपिन बंसल