अंजली कुमारी 21 May 2024 कविताएँ देश-प्रेम तिरंगा की पहचान 26199 0 Hindi :: हिंदी
तीन रंगों से है तेरी पहचान, तू ही है इस देश की शान। अशोक चक्र है कितना मूल्यवान, केसरिया है शक्ति का वरदान। सफेद देता शांति का ज्ञान, हर बताता हरियाली का रखना ध्यान। तीन रंगों से है तेरी पहचान, तू ही है इस देश कि शान। कभी न झुकने देते वो जवान, तुझ पर करते खुद को बलिदान। खुद मर कर भी तुझे न होने देते नुकसान, उनके बलिदान को देते तुझे सम्मान। इन रंगों से है तेरी पहचान, तू ही है इस देश की शान। जन-गण- मन है राष्ट्र की गान, तुझसे ही है इनका मान। भारतीयों की तुम हो जान, तिरंगा है तुम्हारा मूल नाम। भारत करता खुद को तुझपे कुर्बान, तीन रंगों से है तेरी पहचान।।