Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

तिरंगा

Abhinav chaturvedi 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम Abhinav chaturvedi 49606 0 Hindi :: हिंदी

तिरंगे को देख आँखें भर आती हैं।
भारत माँ के चुनर की याद मुझे दिलाती हैं।

रंग बिरंगे लोग यहाँ के रंग बिरंगी बातें,
रंग बिरंगे सोंच लोगों की,सब हैं भारत को दर्शाते।

नेता,अभिनेता सब भारत को दर्शाते हैं।
कवि, गायक, नाटककार, सब भारत के भावनाओं के गीत सुनाते हैं।
हरे-भरे खेत खलिहान यहाँ के,
रोचक हैं इतिहास यहाँ के।
मैं इस देश का वासी हूँ, भारत के बारे में लिखता हूँ।
जो देश सर्वश्रेष्ठ पूरे जहाँ में।

भारत माँ की दिल की धड़कन अब दिखती है आज़ादी में,
कश्मीर है कोशों दूर बर्बादी से।
दिल्ली की बात सौ बार सुने,सुने सरकार की आवाज़ों में।
कई कानूनी कहानियाँ बुनी गयीं हैं, इन लोक सभा की चार दीवारों में।

धर्म-जात की होड़ में, दहशतगर्दी की दौड़ में,
दुश्मन भड़काने आते हैं,
भारत की एकजुटता देखकर, थरथर कांपते जाते हैं।

ये अपना देश महान है,लोगों में कूट-कूटकर भरी देशभक्ति है।
ये देश "अटल जी" को समर्पित है,
ये देश पूरे नेताओं को समर्पित है,
ये आज़ादी "गाँधीजी"द्वारा अर्जित है।

कोई हम भारतीयों से दोस्ती करे तो, दोस्ती करने को तैयार रहेंगे।
आंच आयी अगर भारत-माँ के आंचल पर, तो दुश्मन के लिए कफ़न तक तैयार रखेंगे।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: