Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कविता = अश्कों की धार से

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद 37892 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( अश्कों की धार )

ठोकरों की पछाड़ से !
बेवफ़ाई की कटार से !!
मंज़िलों की लताड़ से !
गर्दिशों की मार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!

गमों के पहाड़ से !
अपनों की दुत्कार से !!
दर्द की चिंघाड़ से !
आप सबके प्यार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!

वक्त के खिलवाड़ से !
मन की चीत्कार से !!
कलम के जुगाड़ से !
रूह के क़रार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!

जीवन के उजाड़ से !
सपनों की खार से !!
जिंदगी के कबाड़ से !
जिस्म के भार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!
पैदा हुआ ये कवि !
अश्कों की धार से !!

विपिन बंसल 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: