Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

देश का पीएम

राहुल गर्ग 11 Mar 2024 कविताएँ देश-प्रेम Rahulvision1.blogspot.com 34374 0 Hindi :: हिंदी

देश का सम्मान करो तुम, ये विश्व में छा जाएगा 
सही अगर मतदान करो तुम, ये शीर्ष पर चढ़ जाएगा 
जब तुम जन मंचों से, खुद इसका गुणगान नहीं करते 
तो मेरे पीएम बन जाने से, क्या ये सबसे आगे जा पाएगा।। 

हम अपनी मिट्टी की खुशबू को, हर कोने में पहुंचायेंगे
सीने पर गोली खुद खाकर, भारत माँ की लाज बचाएंगे 
जब तुम हर पल अपने ज़ज्बे से, ऐसी कसम नहीं खाते 
तो मेरे पीएम बन जाने बस से, क्या ये दुश्मनों से बच पाएगा।। 

बाजार में चलते नोटों को, जब वापिस मांगा जाता है 
तब बोरों में भरकर उनको, नदियों में बहाया जाता है 
जब तुम सरकार के सभी करों को, जिम्मेदारी से नहीं भरते
तो मेरे पीएम बन जाने बस से, क्या ये बड़ी अर्थव्यवस्था कहलाएगा।।

मैं लाख योजना महिलाओं की, लाकर सबको देता हूँ 
मैं हर कामों में नारी को, आरक्षण से आगे लेता हूँ 
जब तुम बलात्कारियों से लड़की की, रक्षा स्वयं नहीं करते 
तो मेरे पीएम बन जाने बस से, क्या ये महिला सशक्त कर पाएगा।। 

अच्छी शिक्षा पाकर तुम अपने, सपनों को साकार करो 
तकनीकी की गुणवत्ता से, रोज नए अविष्कार करो 
जब तुम सीख यहां से लेकर, खुद काम यहां नहीं करते 
तो मेरे पीएम बन जाने बस से, क्या ये चांद पर जा पाएगा।।

स्वच्छ भारत अभियान चलाकर, देश साफ़ हो जाएगा 
हर गली मोहल्ले में अब से, एक कचरा वाला आएगा 
जब तुम राहों पर चलने के नियमों का, सख्ती से पालन नहीं करते 
तो मेरे पीएम बन जाने बस से, क्या ये स्मार्ट सिटी बन पाएगा।।

किसान निधि से राशि पाकर, हर किसान खुश होता है
केसीसी का लाभ उठाकर, उर्वरक बीज को बोता है
जब तुम जमीन के मालिक होकर, खेती का काम नहीं करते
तो मेरे पीएम बन जाने बस से, क्या ये कृषि प्रधान कहलाएगा।।


जब हम गलियों के हर कचरे को, रोज हटाते जाएंगे 
जब हम भारत की हर नदियों को, स्वच्छ बनाते जाएंगे 
जब हम नारी को सड़को पर, निडर होकर चलने देंगे 
जब हम दुश्मन के सीने पर, भारत के डर को पलने देंगे 
तब देश का हर बच्चा, भारत का पीएम बन जाएगा 
और एक अच्छे पीएम से भारत मेरा, तब महान कहलायेगा ।
और एक अच्छे पीएम से भारत मेरा, तब महान कहलायेगा।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: