नागमणि कुमार सिंह 29 Oct 2026 कविताएँ धार्मिक दीपावली 485 0 Hindi :: हिंदी
कविता शीर्षक : दीपावली दीप जले, मोमबत्ती जले सत्य की हवा बहे I रंगोली बने, मिठाई बने मानव एक अच्छा इंसान बने I पटाखा फूटे, फूलझड़ी जले बुजुर्गों का मन सम्मान बढ़े I नए कपड़े सिले, साफ-सफाई मिलें बच्चों को अच्छा संस्कार मिलें I लक्ष्मी आये, गणेश आये घर आँगन में महिलाएं सम्मान पाए I पूजा की थाली सजे समाज में शिक्षा की ज्योति जले I लेखक : नागमणि कुमार सिंह ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------