Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

एक ऐसा एहसास

Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #Rambriksh Bahadurpuri#Rambriksh Bahadurpuri Ambedkar Nagar #Rambriksh Bahadurpuri kavita #ehsaas per kavita #Ambedkar Nagar poetry 42740 0 Hindi :: हिंदी

कविता -एक ऐसा एहसास

कविता नही ,कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं। 

मिल कर न बिछड़ने का 
बिछड़कर फिर मिलने का
तेरे लिए मन का, विश्वास लिख रहा हूं। 

कविता नही कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।  

हाथों में कलम लेकर
कागज पे जब भी लिखता
मानों बैठकर, तेरे पास लिख रहा हूं। 

कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।  


कागज सा तेरी मुखड़ा
स्याही को बना कुमकुम
चुन चुन के हरेक अक्षर से, प्यास लिख रहा हूं। 

कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।  

सोंच सोंच लिखता हूं 
शून्य से शिखर तक
मानों तेरे मन का, मिठास लिख रहा हूं। 

कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।  


पन्नों को जब पलटता
अंगुलियों के बीच रखकर
तन मन को तेरे छूने की, आस लिख रहा हूं। 

कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।  


कविता की कल्पनाओं में
तू भावों की परी हो,
होता है मन में बैठी हो, आभास लिख रहा हूं। 

कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा, एहसास लिख रहा हूं।  


लिख कर बना लूं अपना
जन्मों जनम तक तुझको
दो जिस्मों में एक प्राण का, प्रयास लिख रहा हूं। 

कविता नही, कुछ खास लिख रहा हूं 
तेरे लिए एक ऐसा एहसास लिख रहा हूं।  

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: