Amarnath Yatra 07 Dec 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत, जिंदगी 8960 0 Hindi :: हिंदी
तेरी धड़कन से करार मिला, तेरी आँखों से इकरार मिला, तू पास रहे या दूर कहीं, तुझसे ही हर बार प्यार मिला। तेरी हँसी में सुबह की रौशनी, तेरी चुप्पी में गहरी बात हैं, तेरे बिना जो अधूरी सी थी मेरी ज़िंदगी, अब वो पूरी रात हैं। कभी लफ़्ज़ बनकर तू बहती रही, कभी खामोशी बनकर मुझे पढ़ती रही, हर दर्द में तू बनी दवा, हर हार में मेरी जीत करती रही। तेरे साथ चलना भी इबादत है, तेरे नाम पर ही मेरी चाहत है, हर सांस में तेरा नूर बसे, तू ही मेरी मोहब्बत, तू ही मेरी आदत है। छू लूँ अगर तुझे तो सुकून मिले, देख लूँ अगर तो जन्नत मिले, तेरी एक झलक के बदले में मुझसे मेरी सारी क़िस्मत मिले। तेरी धड़कन से करार मिला, तेरी आँखों से इकरार मिला, तू पास रहे या दूर कहीं, तुझसे ही हर बार प्यार मिला।