चंद्र प्रकाश 07 May 2023 कविताएँ अन्य 28226 0 Hindi :: हिंदी
तलास
तलास मे तलाशता, वधू को संभालता, वर तलास को जा रहा हूँ
आ रहा हूँ, जा रहा हूँ , किसी को बुला, बता रहा हूँ,
पास मे पास को खोजने छुपे राज को, तलासने जा रहा हूँ,
नसीब से नसीब को, नसीब नया तरासने जा रहा हूँ,
बातों से करके बात, बन जाए जो, बात बनाने जा रहा हूँ,
तलास मे तलाशता, वधू को संभालता, वर तलास को जा रहा हूँ II1 II
समझ से समझा, मैं रहा ना समझ, अब समझने जा रहा हूँ,
जो किया सो पाया, जो नहीं पाया, अभी तक, पाने आज रहा हूँ,
कृपया प्रभु की लिए, नाम पते, फ़ोटो बहुतों को दीये,
जो जले नहीं अब तक दीये, जलाने आज जा रहा हूँ,
तलास मे तलाशता, वधू को संभालता, वर तलास को जा रहा हूँ II2 II
अटल योजना, मुश्किल हुआ वर नाम खोजना,
किया संकल्प, पूरा करने जा रहा हूँ,
सिफारिस, विज्ञापन रहे नींद शांत, नींद गहरी को जगाने जा रहा हूँ,
छुपे रूस्तम को, बनाने नायक, सजाने जा रहा हूँ,
जो मिले, बन गए, जो नहीं मिले, ढूंढकर, शहनाई कई बजाने जा रहा हूँ
तलास मे तलाशता, वधू को संभालता, वर तलास को जा रहा हूँ II3 II
चंद्र प्रकाश @ सेठी
29.4 . 23