PRIYA TIWARI 23 Jan 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत 8577 1 5 Hindi :: हिंदी
एक बात लिखूं एक राज़ लिखूं या...
अपने दिल की आवाज़ लिखूं।
एक साथ लिखूं, एक पास लिखूं, या...
तेरे, मेरे जज्बात लिखूं ।
एक मुलाकात लिखू, एक रात लिखूं, या...
साथ भीगे बरसात लिखूं।
एक दिल लिखू, एक रूह लिखूं, या...
दो शरीर एक जान लिखूं।
चल छोड़ ये पुरानी बातें,
क्यों न आज तुझे लिखूं।
आज तुझे लिखूं...
(लेखिका-प्रिया तिवारी)
4 months ago