Pooja 23 Jan 2025 कविताएँ अन्य सुंदर लड़की 40128 0 Hindi :: हिंदी
आंख है प्यारी मानों चंदा भी शरमाये
वो पलक झपके तो लोग डगर भूल जाये,
होंठ है मोंटे, मुस्कान हैं प्यारी
वो जब मुस्कुराये मानों,फूलो की बारिश हो जाये।
हाथ है मुलायम चोटी हैं काली
पहनती हाथ में घड़ी और नाक में बाली,
प्यार से सब उसको, बुलाते हैं लालीं
पेटीज, पिज्जा बर्गर से भरी हो सामने थाली।
दुनिया घूमने का शौक वो रखती
परिवार की उसमें जान हैं बसती,
ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौक हैं उसको
लोग पूछते है, आखिर गई हो तुम किसको ।
वो जब चलें तो उजाला हो जाये
अंधेरे में भी मानों दीप जगमगाये,
कोयल सी उसकी हैं आवाज
नाम हैं उसका तपस्या भारद्वाज।
_ पूजा कटारा