Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

# स्त्रियां ....

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 71769 0 Hindi :: हिंदी

# स्त्रियां ...

एक स्त्री ,
दूसरी स्त्री से ,
करती है बातें घंटों
घर में बने सब्जियों की
कुछ इस तरह ,
आज क्या बनाई है
या फिर ,
आज क्या बनाएंगी ...?

एक स्त्री ,
दूसरी स्त्री से
नहीं करती कभी प्रेम
करती है ईर्ष्या तब
जब सामने वाली पहनी हो
कसीदेदार साड़ियां और
चमकदार गहने ...!

एक स्त्री ,
दूसरी स्त्री के साथ ,
जब ठेले,खोमचों में
खाती हैं गुपचुपें
लगती है खूबसुरतें
खाते-खाते जाने ,
करती हैं क्या बातें ...?
पता नहीं ...!

एक स्त्री 
दूसरी स्त्री के साथ
जब जाती है मंदिरें
फूल-पान धर के
सब कुछ देख के भी
कुछ चेहरों का
सोचना होता है ,
अरे... कहां जा रही है ...!

एक स्त्री ,
दूसरी स्त्री के संग
जब गुजरती है
गलियों,मोहल्लों से
बलखाते हुए ,
कमर लचकाते हुए 
आफत आ जाती है तब 
मवाली टाइप छोरों पर ...!

एक स्त्री ,
दूसरी स्त्री को 
नहीं रखना चाहती 
अपने पास ,
असंभव,कदापि नहीं 
सौत बनाकर ...!

                  क्रमश:......

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: