Ajay kumar suraj 09 Jan 2025 कविताएँ समाजिक #श्रद्धांजलि #मुकेश_चंद्राकर_पत्रकार 18052 0 Hindi :: हिंदी
कलम का सिपाही था, सत्य की राह का दीवाना,
मुकेश चंद्राकर, तेरा नाम रहेगा जग में जाना।
अंधेरों में भी तूने दिया जलाए रखा,
सच की खातिर हर खतरा उठाए रखा।
तेरी हर बात में थी सच्चाई की गूंज,
तेरे लहू से चमकेगी अब हर सुबह की धुन।
तेरी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी,
सत्य की राह पर रौशनी फैलाएगी।
अलविदा, ओ जांबाज पत्रकार,
तेरी यादें रहेंगी सदा हमारे साथ।
विनम्र श्रद्धांजलि
अजय कुमार 'सूरज'