Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कविता = ( अदाकारी )

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद 42000 0 Hindi :: हिंदी

⭐ कविता = ( अदाकारी )

सीख न पाया मैं अदाकारी !
मेरी गलती मुझ पर भारी !!
मेरे ख़ूॅं में नहीं ग़द्दारी !
मिली विरासत में ख़ुद्दारी !!
अब चला दौर मक्कारी !
मेरी यही है लाचारी !!
सीख न पाया मैं अदाकारी !
मेरी गलती मुझ पर भारी !!

रूप बदलना गर जो आता !
मैं भी सबको खूब लुभाता !!
इस रंगमंच के सब हैं खिलाड़ी !
हम तो निकले यार अनाड़ी !!
आ न पाई ये कलाकारी !
इस कला के सब हैं पुजारी !!
सीख न पाया मैं अदाकारी !
मेरी गलती मुझ पर भारी !!

रंग बदलना न मुझे आया !
मौसम माफ़िक़ न ढ़ल पाया !!
रंग दुनिया का न चढ़ पाया !
रंग में अपने न रंग पाया !!
रंग बदलती दुनिया सारी !
रंगों की सब पर छाई ख़ुमारी !!
सीख न पाया मैं अदाकारी !
मेरी गलती मुझ पर भारी !!

दोहरी ज़िंदगी न समझ आई !
उनकी लिखावट न मेल खाई !!
बनावट से बनाई मैंने दूरी !
थोड़ी जी पर जी ली पूरी !!
खुली किताब रही हमारी !
सबने पढ़ ली बारी - बारी !!
सीख न पाया मैं अदाकारी !
मेरी गलती मुझ पर भारी !!

सच का मुझको रोग लगाया !
झूठ बोलना क्यों न सिखाया !!
सच से अब दिल घबराया !
सच से ही मैं हुआ पराया !!
झूठों की दुनिया रह गई सारी !
झूठ के आगे सच्चाई हारी !!
सीख न पाया मैं अदाकारी !
मेरी गलती मुझ पर भारी !!

       विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: