Laxmi nishad 26 Jul 2024 कविताएँ अन्य संघर्ष पर कविता 31512 0 Hindi :: हिंदी
वो आकाश क्या जिसमें तारे ना हो , वो सागर क्या जिसमें गहराई ना हो । वो पथ क्या जो पथरीले ना हो , वो जीवन क्या जिसमें संघर्ष ना हो । वो सूर्य क्या जिसमें तपन ना हो, वो चांद क्या जिसमें शीतलता ना हो । वो बरसात क्या जिसमें बिजली ना हो , वो जीवन क्या जिसमें प्रकाश ना हो । वो बाग क्या जिसमें हरियाली ना हो , वो डाली क्या जिसमें कांटे ना हो । वो तथ्य क्या जिसमें तर्क ना हो , वो वस्तु क्या जो संभव ना हो । वो कहानी क्या जिसका अंत ना हो , वो पतन क्या जो आजाद ना हो । वो कर्म क्या जिसमें लगन ना हो , वो जन्म क्या जिसका कोई लक्ष्य ना हो ।