Uday singh kushwah 19 Aug 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत गूगल याहू बिंग 11315 0 Hindi :: हिंदी
" रक्षा बंधन " भाई -बहिन का प्यार दिखाता। भाई - बहिन में स्नेह प्रेम बढा़ता। एक रेशमी धागे से कलाई पर, संसार का सारा प्यार बंधजाता। बंधनों से बंधकर रिश्ता अमर हो जाता। भाई बहिन के प्रेम की गाथा कह जाता। हृदय में अनुपम - अनुराग जगाता। बहना को भाई का उपहार बहुत भाता। यह रेशमी धागा भाई -बहिन के अटूट, बंधनों को मन ,हृदय से बांध जाता। राखी की लाज रखने के लिए भाई अपना, सर्वस्व बहाना पर न्योछावर कर जाता। दुःख - सुख में यह धागा जीवन भर साथ- निभाता। भाई को राखी बांधकर तिलक लगाया जाता। आरती कर मिठाई से मुंह मीठा कराया जाता। बहिन भाई की दीर्घ आयु की दुआ मांगती। यह रक्षाबंधन रिश्तों में मिठास घोल जाता। स्वरचित एवं मौलिक उदय सिंह कुशवाहा ग्वालियर मध्यप्रदेश