Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्यार ढूंढता है

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत 118095 1 5 Hindi :: हिंदी

⭐ कविता = ( प्यार ढूंढ़ता है )  

जिस्में मंडी में प्यार ढूंढ़ता है !
मुर्दों के सीने में जान ढूंढ़ता है !! 
रोज़ लगती जहाँ प्यार की बोलियाँ ! 
उस बस्ती में वफ़ा ढूंढ़ता है !!
सुकून से गुजरेगी ये तन्हा ज़िंदगी !
खुदकुशी का फिर भी सामान ढूंढता है !!
हवस पर चढ़ा प्यार का पानी !
यह जौहरी ख़ालिस प्यार ढूंढ़ता है !!
रोज़ लूटते हैं इस बाज़ार में ! 
फिर भी यह बाज़ार ढूंढ़ता है‌ !!  
जिस्में मंडी में प्यार ढूंढता है ! 
मुर्दों के सीने में जान ढूंढ़ता है !! 

दिल तो हुआ एक मुसाफ़िरख़ाना ! 
इस दिल में यह घर ढूंढ़ता है !! 
अब दिल का नहीं रूह से वास्ता ! 
दिल से रूह का रास्ता ढूंढ़ता है !! 
प्यार तो अब एक खिलौना हुआ ! 
दिल खिलौना नया रोज़ ढूंढ़ता है !! 
बे-ग़ैरत सर उठाकर चलते यहाँ ! 
ग़ैरत मुँह छिपाने की जगह ढूंढ़ता है !!
इज़्ज़त को अपनी मैं ढ़कता रहा ! 
अब आईना हमें रोज़ ढूंढ़ता है !!
जिस्में मंडी में प्यार ढूंढ़ता है ! 
मुर्दों के सीने में जान ढूंढ़ता है !! 
         विपिन बंसल

Comments & Reviews

Vipin Bansal
Vipin Bansal बहुत सुंदर बहुत ही खूबसूरत बहुत खूब

3 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: