Pooja 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य पिता का महत्व 114189 0 Hindi :: हिंदी
पिता परिवार की शान है, पिता से ही बच्चों को अभिमान है
बच्चों की छोटी छोटी खुशियों में पिता का सारा जहान है।
पिता के बिना सारी मिठाईयां जैसे फीके पकवान है,
पिता के नाम से ही बच्चों की पहचान है।
पिता ही धर्म है, पिता ही स्वर्ग है
बच्चों को चोट लगे तो पिता की आंखों में भी दर्द है।
बच्चों की खुशी में ही पिता की खुशी है,
बच्चों के ऊपर पिता की छाया होती है।
पिता का महत्व नही कर सकती बयां
मेरे लिए जरूरी है पिता , जैसे तारों के लिए आसमां।
पूजा कटारा