Anilkumar Rathwa (Sameer) 01 Sep 2025 कविताएँ अन्य पढ़ना तो पड़ेगा मेरे भाई.. 23151 0 Hindi :: हिंदी
पढ़ना तो पड़ेगा मेरे भाई, क्योंकि किताबों में ही छुपा है सच्चा उजियारा। मेहनत की कलम से ही लिखी जाती है, हर इंसान की किस्मत का प्यारा सितारा। हमसे ज्यादा इंतज़ार हमारी कामयाबी का, हमारे माता-पिता करते हैं। उनकी आँखों के सपने ही, हमारी राहों को रोशन करते हैं। थकान भले आए, मुश्किलें चाहे डगमगाएँ, पर हार मानना हमें शोभा नहीं देता। क्योंकि माँ–बाप की उम्मीदें, हमसे कभी हार मानने का हक नहीं लेता। चलो कदम बढ़ाएँ, सीख की ओर, भविष्य को अपनी मेहनत से संवारें। पढ़ना तो पड़ेगा मेरे भाई, क्योंकि यही है माँ–बाप की मुस्कान का सहारा।