Ajeet 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद परदेसिया 43261 0 Hindi :: हिंदी
दूर जाने वाले परदेसिया
दिल ना तोड़ के जाया करो
दिल में है नाम तुम्हारा
इसे ना लेके जाओ/
जब जब याद तुम्हारी आयेगी
दिल को कितना तड़ पायेगी
दिल की तनहाई में यूही
तड़पते रह जाओगे,
तन्हाइयों में जल्दी
मिलने आया करो,
दूर जाने वाले परदेसिया
दिल ना तोड़ के जाया करो/
प्रिय तुम बिन जिया
जायेगा केसे
तन्हाइयों में रातें कटेंगी केसे,
अब तो हर पल लगता है
मन उदास
मन की बात मन मे
लाया करो,
दूर जाने वाले परदेसिया
दिल ना तोड़ के जाया करो/
लेखक- अजीत