Aarti Goswami 15 Apr 2024 कविताएँ प्यार-महोब्बत पापा कविता, पापा पर कविता, पिता पर कविता,पापा के लिए कविता 43802 0 Hindi :: हिंदी
"पापा"
भगवान तो नहीं
पर इस धरती पे भगवान का रूप हैं पापा
अंतर्यामी तो नहीं
पर अंतर्मन का सब पढ़ लेते हैं पापा
पैसों का खजाना तो नहीं
पर पैसों की कमी नहीं होने देते हैं पापा
शिक्षक तो नहीं
पर शिक्षा का महत्व समझाते हैं पापा
डॉक्टर तो नहीं
पर आवाज से दर्द को पहचान लेते हैं पापा
जज से फैसले तो नहीं
पर प्यार से सलाह देते हैं पापा
कानून से कड़क तो नहीं
पर कभी कभी कठोर हो जाते हैं पापा
ड्राईवर तो नहीं
पर परिवार की गाड़ी को चलाते हैं पापा
सुपर स्टार तो नहीं
पर सुपर मैन होते हैं पापा
~'आरती गोस्वामी' ✍️