Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ओह मेरे सावन

Jitendra Saini 22 Apr 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #saavnVyng #shayaari #vinodmhsy #kthaa #khaani #geet #shaayri #hindirchyita 26581 0 Hindi :: हिंदी

ओह मेरे सावन !!

वाहरे सावन , इतना मनभावन
चऊं ओर हरियाली , ये बारीश निराली
पड़ी थी जो सूखी , वो ज़मीं हो गई मतवाली

चिरई कोयल की गूंज ज्यों ही निकलती
भेदकर सीना पहले , फिर कर्णों तक है बज पहुंचती
अब तो खेत - खेत में मोर बोलै रै
हूं बैठा छत पे , पर मन चंचल वहीं डोलै रै

अबके तो पेड़ में हमारे, जामून भी खूब आई
हो जाएं दांत - मूंह खट्टे , भी पर मन भरकर खाई
तेरी छटा अनन्त, और है कई प्रकार की
पर मैं भी ठहरा तेरा दीवाना , रखूं मन‌ में कई विचार भी

झूम उठा मन कि नाचूं , थिरकूं , गाऊं
कभी ना हो खत्म , वो लेख लिखता जाऊं
तेरा पूरा वर्णन कर दूं मैं , तुझमें ही यूं जी लूं मैं
अब के तो फुर्सत में , तेरा सारा रस पी लूं मैं

गिरुं बूंद बनकर ज़मीं पर , गाऊं साथ कोयल की नकलकर 
चुग्गा देने के बहाने , मोर को बना लूं हमसफ़र 
भर जाऊं मगर उड़ान तब , विस्तार देखने तेरा , उसी पर सवारी कर 

भर लूं दिमाग को तुझ से , और लगा दूं तुझमें मैं अपना मन 
तू यूं ही हर वर्ष आ जाना , ओह मेरे सावन , ओह मेरे सावन !

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: