Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ग़ज़ब

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ राजनितिक 48590 0 Hindi :: हिंदी

कविता - ( ग़ज़ब ) 

नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब की बात !! 
जीतने से पहले सेवक ! 
जीतते ही सरताज !! 
नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब की बात !! 

याचक बनकर घर-घर जाँए ! 
भिक्षा में मांगे जीत !! 
जीतते ही फरियाद हमारी ! 
इनको लगती भीख !! 
भिक्षा ने ही बदले ! 
इन याचक के हालात !! 
नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब की बात !! 

मंदिर जाँए मस्जिद जाँए ! 
घूमे चारो धाम !! 
धर्म का मतलब नहीं पता है ! 
धर्म के ठेकेदार !! 
जनेऊ पहन याद आए ! 
इनको अपनी जात !! 
नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब बात !! 

असली मुद्दे सुलझ न पाए ! 
मुद्दों में ही हमको उलझाए !! 
मुद्दों की बनाके सीढ़ी ! 
जीत का परचम ये लहराए !! 
जीतेते ही यह मुद्दे ! 
जुमले वाली बात !! 
नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब की बात !! 

आंदोलन की चिंगारी ने ! 
बदल दिया इतिहास !! 
गरीबो को समर्पित ! 
गरीबो की सरकार !! 
लोकपाल का बिल ! 
गुज़रे पल की बात !! 
नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब की बात !! 

गुंडे और मवाली ! 
हो गए बेरोज़गार !! 
साईकल की सवारी ! 
अब हो गई बेकार !! 
गठजोड़ के संबंधो से ! 
बन न पाई बात !! 
नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब की बात !! 

लिख रही है लेखनि ! 
नहीं किया भेद भाव !! 
पार्टी नहीं चरित्र से ! 
होगा नव निर्माण !! 
नेक नियत नेक इरादे ! 
तब बदलेंगे हालात !! 
नेता जी की देखो ! 
क्या ग़ज़ब की बात !! 

   विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: